SBI SCO Recruitment 2026: 8 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

न्यूज डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के तहत Lead Business Analyst पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 8 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

SBI की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का मौका 4 मई 2026 तक रहेगा। इसके बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत केवल Lead Business Analyst के पद शामिल हैं। यह पद बैंकिंग सेक्टर में टेक्निकल और एनालिटिकल कामों से जुड़े होते हैं, जिसमें डेटा एनालिसिस और बिजनेस ऑपरेशन को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होती है।

शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई डिग्री होना जरूरी है, B.Tech / B.E, M.Sc, M.E / M.Tech, MCA, उम्मीदवारों का तकनीकी या कंप्यूटर संबंधित क्षेत्र में मजबूत ज्ञान होना आवश्यक है, क्योंकि यह भूमिका डेटा और सिस्टम आधारित कार्यों से जुड़ी होती है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (31 मार्च 2026 के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को:

SBI की वेबसाइट पर जाना होगा। 

भर्ती सेक्शन में SCO Recruitment लिंक खोलना होगा। 

फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 

आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना होगा। 

फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा। 

0 comments:

Post a Comment