सरकार का सख्त रुख
राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि जनता से जुड़े कामों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी निर्देशों की अनदेखी की और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से दूरी बनाई।
किन कारणों से हुई कार्रवाई?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन CO पर कई स्तरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ अधिकारी हड़ताल से जुड़े रहे, वहीं कई ने विभागीय योजनाओं और अभियानों में अपेक्षित सहयोग नहीं दिया। इसके अलावा राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा न करना, कोर्ट के आदेशों का पालन न करना और जरूरी रिपोर्ट समय पर न सौंपना भी बड़ी वजहें रहीं।
आगे और जांच की तैयारी
राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि यह मामला यहीं खत्म नहीं होगा। सभी निलंबित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं, जिसमें सेवा पर स्थायी असर की संभावना भी शामिल है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद कर्मचारी संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सरकार को बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए था।

0 comments:
Post a Comment