1 .संभल जिले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 05 मई 2026 (रात्रि 12 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
2 .वहीं, उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में बड़ी भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2085 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें क्लर्क, मैनेजर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), कैशियर सहित कई पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है।
3 .अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में भी खेल एवं सुरक्षा से संबंधित पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें कोच के 2 पद और लाइफ सेविंग गार्ड के 2 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से 17 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
4 .इसके अलावा, केंद्रीय उपक्रम ALIMCO (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) ने भी विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 162 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 13 मई 2026 तक चलेगी।

0 comments:
Post a Comment