इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के 9 बड़े शहरों मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, वाराणसी और सहारनपुर में उप निबंधक कार्यालय अब रविवार को भी खुले रहेंगे। खास बात यह है कि इन शहरों में जहां दो या उससे अधिक उप निबंधक कार्यालय हैं, वहां यह सुविधा लागू की गई है।
क्या बदला है नई व्यवस्था में?
आपको बता दें की अब तक बैनामा कराने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीमित था। लेकिन नई व्यवस्था में एक उप निबंधक कार्यालय रोजाना दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। अन्य कार्यालयों को बारी-बारी से हर रविवार को खोला जाएगा।
कैसे मिलेगा फायदा?
यह निर्णय खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो कार्यदिवसों में समय नहीं निकाल पाते थे। अब वे रविवार या शाम के समय भी आसानी से अपनी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
सरकार का उद्देश्य
सरकार का यह कदम आम जनता को बेहतर सुविधा देने और रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में उठाया गया है। इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि रजिस्ट्री कार्यालयों पर भी भीड़ का दबाव कम होगा। यह नई व्यवस्था जमीन मालिकों और संपत्ति खरीदने वालों के लिए एक बड़ा सकारात्मक बदलाव है, जिससे अब काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना पहले से आसान हो जाएगा।

0 comments:
Post a Comment