आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार GPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 अप्रैल 2026 दोपहर 1 बजे से 16 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क:
सामान्य श्रेणी: ₹100 + डाक शुल्क (डाक से भुगतान) या ₹100 + सेवा शुल्क (ऑनलाइन भुगतान), आरक्षित श्रेणियां (SC/ST/SEBC/EWS), दिव्यांगजन और गुजरात के पूर्व सैनिक: पूरी तरह से शुल्क मुक्त
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 02 अप्रैल 2026, दोपहर 1 बजे
ऑनलाइन आवेदन समाप्त: 16 अप्रैल 2026, रात 11:59 बजे
प्रारंभिक परीक्षा: 05 से 10 अक्टूबर 2026 (संभावित)
मुख्य लिखित परीक्षा: 05 से 10 अक्टूबर 2026 (संभावित)
आयु सीमा और छूट
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु: 20 वर्ष, अधिकतम आयु: 35 वर्ष, आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू होगी।
योग्यता और भाषा ज्ञान
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। किसी पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं है। पदों के लिए गुजराती और हिंदी का ज्ञान अनिवार्य है।

0 comments:
Post a Comment