यूपी में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगी बड़ी प्रक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने भर्ती प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत ‘ई-अधियाचन पोर्टल’ तैयार किया गया है, जो जल्द ही शुरू होने वाला है।

अंतिम चरण में पोर्टल, जल्द होगा लाइव

भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन और व्यवस्थित करने के लिए बनाए गए इस पोर्टल का यूजर एक्सेप्टेंस टेस्ट (UAT) सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद आयोग ने इसे कार्मिक विभाग को भेज दिया है। अब अंतिम स्वीकृति मिलते ही NIC इसे सार्वजनिक कर देगा। संभावना है कि यह पोर्टल अगले सप्ताह तक लाइव हो सकता है।

भर्ती प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता

ई-अधियाचन पोर्टल का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाना है। इसके जरिए बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा से जुड़े एडेड संस्थान अपनी रिक्तियों का प्रस्ताव सीधे ऑनलाइन भेज सकेंगे। इससे पहले जो देरी और पारदर्शिता से जुड़ी समस्याएं सामने आती थीं, वे काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी

बता दें की पोर्टल के शुरू होते ही बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में ही 24 हजार से ज्यादा पदों पर अधियाचन भेजे जाएंगे। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और प्राचार्य के पद शामिल होंगे, जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से TGT, PGT, प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

0 comments:

Post a Comment