भारी बादलों का प्रवेश और आगामी खतरे
राज्य में लगभग 1000 किलोमीटर लंबा बादलों का समूह प्रवेश कर चुका है। इस कारण अगले 96 घंटों तक बिहार के कई जिलों में धूल भरी आंधी, मूसलाधार बारिश और जानलेवा ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे कई इलाकों में जोखिम बढ़ सकता है।
प्रभावित जिले और मौसम की स्थिति
आज, 5 अप्रैल को गया, जमुई, बांका, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और पश्चिम व पूर्वी चंपारण सहित कुल 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और मौसम तेजी से बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए यह सिस्टम बिहार की ओर बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम अस्थिर रहेगा।
कब किस दिन मौसम कैसा रहेगा?
6 अप्रैल – राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज आंधी का असर।
7 अप्रैल – बारिश पूरे बिहार में फैल सकती है, कई स्थानों पर ओले गिरने की संभावना।
8 अप्रैल – दक्षिण बिहार में मौसम सबसे खराब, ओलावृष्टि और ठनका गिरने का खतरा अधिक।
9 अप्रैल – मौसम अस्थिर बना रहेगा।
10 अप्रैल से – मौसम में सुधार के संकेत।

0 comments:
Post a Comment