इस योजना का लाभ कर्मचारी रिफाइन एप के माध्यम से उठा सकते हैं। एप और कार्मिक संपदा विभाग की एकीकृत व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद होगी। वहीं, सरकारी अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में इस योजना में होम लोन और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इससे कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेगी।
बिना ब्याज अग्रिम वेतन
अब कर्मचारी महीने के दौरान अर्जित वेतन का एक हिस्सा बिना ब्याज के तुरंत ले सकते हैं। इससे अचानक आने वाले खर्चों को आसानी से पूरा किया जा सकेगा और बाहरी कर्ज लेने की जरूरत कम होगी।
कम ब्याज दर पर लोन
कर्मचारी अपने वेतन के आधार पर पांच साल तक के लिए कम ब्याज दर वाला लोन भी ले सकेंगे। इससे लंबी अवधि के वित्तीय खर्चों जैसे घर या बड़े निवेश की योजना आसान हो जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना कर्मचारियों के लिए सुलभ और सहायक कदम है। अब वे अपनी आकस्मिक जरूरतें और लंबी अवधि के खर्च आसानी से पूरा कर पाएंगे, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment