निशुल्क सुविधाएं और जागरूकता कार्यक्रम
अभियान के दौरान बच्चों का नामांकन कराने के साथ ही उन्हें निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल यूनिफार्म और बैग भी प्रदान किए जाएंगे। स्कूलों में रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनप्रतिनिधियों के संबोधन के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
बच्चों का शिक्षा से वंचित न रहना
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।
अभियान की समयसीमा
आपको बता दें की स्कूल चलो अभियान का पहला चरण 15 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। इस पहल से न केवल बच्चों का नामांकन बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर में भी सुधार आएगा।
सीएम योगी की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से सभी बच्चों को समान अवसर मिलेंगे और उन्हें एक मजबूत शैक्षिक आधार प्राप्त होगा। यह अभियान प्रदेश में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाएगा।

0 comments:
Post a Comment