यूपी में मौसम का कहर: IMD ने 48 घंटे के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार (5 अप्रैल) को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। कहीं धूप खिली रहेगी, तो कहीं बादलों की आवाजाही के कारण हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और इसके बाद बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। यह स्थिति किसानों और शहरवासियों के लिए जरूरी चेतावनी है ताकि वे सावधानी बरत सकें

इन जिलों में बारिश की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में काले बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इनमें बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, मऊ और आसपास के इलाके शामिल हैं। इस दौरान तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

तापमान में गिरावट का अनुमान

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। राजधानी लखनऊ में रविवार को छिटपुट बादल रहेंगे, लेकिन दिन में धूप भी खिली रहेगी। लखनऊ का न्यूनतम तापमान लगभग 19 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

0 comments:

Post a Comment