कब तक आ सकती है रिपोर्ट?
सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए करीब डेढ़ साल का समय दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 2026 के मध्य तक इसकी रिपोर्ट सामने आ सकती है। रिपोर्ट के बाद ही सैलरी, पेंशन और भत्तों में बदलाव की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
लागू होने की संभावित तारीख
कर्मचारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि नई सिफारिशें कब लागू होंगी। माना जा रहा है कि इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है। अगर किसी कारण से लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को एरियर के रूप में पिछली तारीख से भुगतान मिलने की संभावना भी बनती है।
सैलरी में कितना बढ़ सकता है इजाफा?
जानकारों का मानना है कि इस बार वेतन में 20 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वेतन आयोगों के रुझान को देखें तो यह अनुमान काफी हद तक संतुलित माना जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
इस बार भी फिटमेंट फैक्टर रहेगा गेम चेंजर
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। पिछले वेतन आयोग में यह 2.57 रखा गया था, जिसके आधार पर बेसिक सैलरी तय हुई थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि नया फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच रह सकता है। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
पेंशनर्स को भी मिलेगा बड़ा फायदा, बढ़ेगा पेंशन
सिर्फ कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स को भी इस आयोग से राहत मिलने की उम्मीद है। नई सिफारिशों के तहत पेंशन में भी संशोधन किया जा सकता है, जिससे रिटायर हो चुके लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
केंद्रीय कर्मचारियों के DA (महंगाई भत्ता) पर क्या असर?
महंगाई को ध्यान में रखते हुए DA में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। इससे कर्मचारियों की कुल सैलरी में और इजाफा होगा। सरकार आमतौर पर DA को समय-समय पर संशोधित करती है, लेकिन वेतन आयोग के बाद इसमें बड़ा बदलाव संभव होता है।

0 comments:
Post a Comment