1 .ASO/ARO भर्ती 2026
UPSSSC ने ASO/ARO भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 929 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का PET 2025 में स्नातकोत्तर स्तर पर Statistics, Mathematics, Economics या Commerce में योग्य होना अनिवार्य है। इस भर्ती के जरिए योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलेगा और उनके करियर को नई दिशा मिलेगी।
ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 21 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक
आवेदन पोर्टल: upsssc.gov.in
2 .Combined Lower Subordinate Services भर्ती
साथ ही, Combined Lower Subordinate Services के लिए भी 2285 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Any Bachelor Degree) या LLB की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 29 मई 2026 से 18 जून 2026 तक
आवेदन पोर्टल: upsssc.gov.in
युवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया सरल है और उम्मीदवार UPSSSC की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी और स्थिर करियर का मौका मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment