इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर उपलब्ध है।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती के तहत लगभग 11,000 पद भरे जाएंगे, जो कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए होंगे। ये पद जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में उपलब्ध होंगे।
आवेदन की तिथि
आवेदन की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2026 है।
योग्यता और आयु
उम्मीदवार का टीईटी-1 परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा D.El.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। D.El.Ed. के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु: 18 वर्ष | अधिकतम आयु: 33 वर्ष आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
फीस और सैलरी
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये। चयनित उम्मीदवारों को पहले 5 साल तक 26,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके बाद पे लेवल-7 के अनुसार 25,500 – 81,100 रुपये तक सैलरी और अन्य भत्ते मिलेंगे।

0 comments:
Post a Comment