ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी? सर्वे में BJP की मजबूत होती पकड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। ताजा ओपिनियन पोल के नतीजे एक दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं, जहां सत्ताधारी TMC अब भी बढ़त में नजर आ रही है, वहीं BJP पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत चुनौती देती दिख रही है।

TMC की वापसी संभव, लेकिन सीटों में गिरावट के संकेत

सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC को 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है। हालांकि, पिछले चुनाव के मुकाबले सीटों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, जो पार्टी के लिए चिंता का विषय हो सकता है। यदि पांच प्रतिशत वोट भी इधर-उधर हुआ तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

BJP का बढ़ता ग्राफ, मुकाबला हुआ दिलचस्प

दूसरी ओर BJP का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहने का अनुमान है। पार्टी को 108 से 118 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अगर यह आंकड़े सही साबित होते हैं, तो यह BJP के लिए बड़ा उछाल होगा, क्योंकि पिछले चुनाव में पार्टी इससे काफी पीछे थी। इससे साफ है कि राज्य में BJP ने अपनी पकड़ मजबूत की है और मुकाबले को और कड़ा बना दिया है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं।

कांग्रेस और वाम दल हाशिए पर

इस चुनावी तस्वीर में कांग्रेस और वाम दलों की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। सर्वे में उन्हें 0 से 4 सीटों तक सीमित बताया गया है, जो उनके घटते जनाधार को दर्शाता है।

वोट बैंक का झुकाव

हाल में आई विभिन्न सर्वे के अनुसार मुस्लिम वोटर बड़ी संख्या में TMC के साथ दिखाई दे रहा हैं। जबकि SC-ST और उच्च वर्ग के कई मतदाता BJP की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। यह सामाजिक समीकरण चुनावी नतीजों को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।

0 comments:

Post a Comment