बिहारवासियों को खुशखबरी, पटना-राजगीर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू

पटना। बिहार में पर्यटन और आवागमन को आसान बनाने के लिए एक नई पहल की गई है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के साथ पटना की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अब पटना-राजगीर एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूप से परिचालित होगी।

एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन

इससे पहले यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही थी, लेकिन अब इसे नियमित सेवा में शामिल कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 13354/13353 प्रतिदिन दोनों दिशाओं में चलेगी। ट्रेन संख्या 13354 पटना से सुबह 09:20 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

इस ट्रेन के मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकाव होगा, जिनमें राजेंद्रनगर टर्मिनल, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, करौटा, बख्तियारपुर, हरनौत, वेना, बिहारशरीफ और नालंदा शामिल हैं। वापसी मार्ग में भी यही स्टेशनों पर ठहराव होगा।

वापसी का समय

राजगीर से पटना की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 13353 दोपहर 15:10 बजे राजगीर से प्रस्थान करेगी और शाम 19:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस सेवा की शुरूआत 6 अप्रैल 2026 से की जाएगी।

स्पेशल ट्रेन की सेवा बंद

राजगीर स्टेशन प्रबंधक शशिभूषण सिन्हा के अनुसार, इस नई नियमित सेवा के शुरू होने के बाद 03250/03249 स्पेशल ट्रेन को क्रमशः 6 और 7 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment