खुशखबरी का तैयारी! बिहार में 9196 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार 209 नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना के साथ हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। इस पहल से न सिर्फ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच भी बेहतर होगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

प्रस्ताव के अनुसार कुल 9196 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं:

प्राचार्य – 209 पद

सहायक प्राध्यापक  – 6479 पद

गैर-शैक्षणिक कर्मचारी – 2508 पद

गैर-शैक्षणिक पदों में लिपिक, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।

भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से करने की योजना बनाई गई है: शिक्षकों और प्राचार्यों का चयन राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से होगा। लिपिक और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग और तकनीकी सेवा आयोग के जरिए की जाएगी। फिलहाल प्रस्ताव वित्त विभाग के पास भेजा गया है। वहां से अनुमोदन मिलने के बाद इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हर कॉलेज में क्या होगी व्यवस्था?

हर नए डिग्री कॉलेज को एक मजबूत शैक्षणिक ढांचे के साथ तैयार किया जाएगा। 15 विषयों में दो-दो सहायक प्राध्यापक, एक प्राचार्य, एक व्यावसायिक विषय का शिक्षक, करीब 12 गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, इससे कॉलेजों में पढ़ाई और प्रशासन दोनों सुचारु रूप से चल सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment