केंद्र सरकार की जबरदस्त स्कीम, 1% ब्याज पर लोन की सुविधा

नई दिल्ली। लंबी अवधि के सुरक्षित निवेश की बात हो और साथ में टैक्स बचत भी करनी हो, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) का नाम सबसे पहले आता है। यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित एक भरोसेमंद योजना है, जिसमें आप छोटी रकम से शुरुआत करके बड़ा फंड बना सकते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि इस योजना में जरूरत पड़ने पर बेहद कम ब्याज दर पर लोन भी लिया जा सकता है।

PPF में निवेश के फायदे

PPF अकाउंट में आप सालाना 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। Section 80C के तहत इस निवेश पर टैक्स छूट भी मिलती है, जिससे यह योजना और भी आकर्षक बन जाती है।

कब और कैसे मिलता है लोन?

PPF अकाउंट सिर्फ निवेश का माध्यम ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय फाइनेंशियल सपोर्ट भी देता है।

लोन की सुविधा खाता खुलने के तीसरे साल से लेकर छठे साल तक मिलती है। 

लोन की राशि, खाते में जमा रकम के आधार पर तय होती है। 

अधिकतम 25% तक की रकम लोन के रूप में ली जा सकती है (दूसरे साल के अंत तक की राशि के आधार पर)

आवेदन प्रक्रिया क्या है?

अगर आप PPF पर लोन लेना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा, वहां से फॉर्म D लेना होगा, उसमें PPF अकाउंट नंबर, लोन राशि और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी, साथ में पासबुक की कॉपी जमा करनी होगी

ब्याज दर और भुगतान नियम

PPF लोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम ब्याज दर है। पहले 36 महीनों तक सिर्फ 1% ब्याज देना होता है, यदि इस अवधि में लोन नहीं चुकाया, तो ब्याज बढ़कर 6% हो जाता है, लोन को 36 महीने के भीतर चुकाना अनिवार्य होता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि लोन चुकाने की अवधि के दौरान आपके PPF अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज प्रभावित हो सकता है। अगर आप समय पर भुगतान नहीं करते, तो बकाया राशि आपके अकाउंट से काटी जा सकती है।

कौन उठा सकता है फायदा?

जिनका PPF अकाउंट सक्रिय है, खाता खोले हुए कम से कम 3 साल हो चुके हों, 6 साल से पहले तक लोन की सुविधा उपलब्ध रहती है। 

0 comments:

Post a Comment