केरल में BJP: तीसरी ताकत के रूप में उभरती पार्टी
केरल में BJP के नेतृत्व वाला NDA अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। सर्वेक्षणों में अनुमान लगाया गया है कि पार्टी का वोट शेयर 15% से 19% के बीच पहुंच सकता है, जो पिछले विधानसभा चुनावों (2016-14%, 2021-12%) की तुलना में बढ़ा हुआ है।
BJP का ध्यान खासतौर पर तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और अतिंगल जैसे क्षेत्रों में अपने प्रभाव को बढ़ाने पर केंद्रित है। केरल में कांग्रेस और CPM की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता के बीच, BJP तीसरी शक्ति के रूप में उभर रही है और नायर और एझावा (OBC) समुदायों में अपनी पैठ बना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो और राज्य में पार्टी की सक्रियता ने भी चुनावी गति को बढ़ाया है।
तमिलनाडु में BJP: AIADMK के साथ मजबूत गठबंधन
तमिलनाडु में BJP ने AIADMK के साथ मिलकर NDA के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी की है। नवीनतम सर्वेक्षण में AIADMK-BJP गठबंधन को DMK गठबंधन के खिलाफ कड़ी टक्कर देने वाला दिखाया गया है। विश्लेषकों का मानना है कि BJP ने राज्य में अपने स्वतंत्र वोट बैंक को बढ़ाया है और अब वह तमिलनाडु की राजनीति में तीसरी शक्ति के रूप में स्थापित हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारत में BJP की यह बढ़ती ताकत आगामी चुनावों के नतीजों पर भी असर डाल सकती है। केरल और तमिलनाडु में पार्टी की सक्रियता और वोट बैंक विस्तार यह संकेत देते हैं कि आने वाले समय में BJP यहां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment