खुशखबरी की घोषणा: यूपी में एक साथ 722 पदों पर भर्ती, युवाओं की बल्ले-बल्ले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में 722 पदों पर आबकारी सिपाही भर्ती की घोषणा की गई है। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) उत्तीर्ण की है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी और 24 जून तक चलेगी। इस अवधि में उम्मीदवार आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकेंगे।

आवेदन और शुल्क 

आवेदन में संशोधन या शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिनका PET-2025 स्कोर कार्ड जारी किया गया है। स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है।

परीक्षा पैटर्न और विषय

मुख्य परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में शामिल विषयों में इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, उत्तर प्रदेश की आबकारी नीतियां, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की बुनियादी जानकारी और राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान शामिल हैं।

शारीरिक दक्षता और अन्य मानक

इच्छुक उम्मीदवार शारीरिक दक्षता और अन्य नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवार राज्य की आबकारी विभाग में सेवाएँ देंगे और राज्य के विकास में योगदान करेंगे।

0 comments:

Post a Comment