बिहार में बन रहा 3 NH प्रोजेक्ट्स, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें परसरमा-अररिया NH-327E, उमगांव-भेजा NH और भेजा-बकौर NH शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

परसरमा-अररिया NH-327E

करीब 102 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना पर लगभग 1,548 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल सुपौल और अररिया के 53 गांवों में करीब 163 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। निर्माण इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उमगांव-भेजा NH

करीब 88.65 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 1,224 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना का करीब 20 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। इसे एक जुलाई 2027 तक पूरा करने की समयसीमा निर्धारित है, लेकिन काम की धीमी रफ्तार के कारण समयसीमा बढ़ सकती है। सड़क बनने से मधुबनी और दरभंगा के बीच सफर आसान होने की उम्मीद है।

भेजा-बकौर NH

करीब 13.3 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत लगभग 1,103 करोड़ रुपये बताई गई है। इसका करीब 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तैयार होने से मधुबनी और सुपौल के बीच सड़क संपर्क बेहतर हो सकेगा।

तीनों परियोजनाओं के पूरा होने से उत्तर बिहार और सीमांचल के बीच आवाजाही को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को भी फायदा मिल सकता है।

0 comments:

Post a Comment