यूपी के सभी 75 जिलों के लिए बड़ा अपडेट! लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और सभी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

75 जिलों में 7,000 परियोजनाओं की तैयारी

प्रस्तावित योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में करीब 7,000 परियोजनाओं के जरिए 7.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश लाने की तैयारी है। इसमें विभागों, जिला स्तर और इन्वेस्ट यूपी के माध्यम से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। एक हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली लगभग 90 बड़ी परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं।

इन क्षेत्रों में आएगा निवेश

निवेश प्रस्तावों में डेटा सेंटर, ऊर्जा, रियल एस्टेट, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, ऑटोमोबाइल और पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। डेटा सेंटर में करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये और ऊर्जा क्षेत्र में 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव बताए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं के लिए जमीन, जरूरी मंजूरियों और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि निवेश को अमल में लाने में देरी न हो।

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

इसके अलावे, बैठक में एक्सप्रेसवे पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करने, निजी क्षेत्र की मदद से ट्रॉमा सेंटर विकसित करने और एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

0 comments:

Post a Comment