आपको बता दें की इन भर्तियों में मेडिकल प्रोफेशनल, सेवानिवृत्त कर्मचारी और मध्यस्थता से जुड़े अनुभवी लोगों को आवेदन का मौका मिल सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
1. बांदा स्वास्थ्य विभाग में 29 पदों पर भर्ती
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बांदा ने मेडिकल ऑफिसर, लेडी मेडिकल ऑफिसर और जनरल फिजिशियन सहित विभिन्न पदों के लिए 29 रिक्तियों की सूचना जारी की है। नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा के कार्यालय में भेजने होंगे।
पदों की संख्या: 29
योग्यता: MBBS डिग्री और स्टेट मेडिकल फैकल्टी में पंजीकरण
वेतन: 1,00,000 रुपये
आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया: मेरिट और निर्धारित नियमों के अनुसार इंटरव्यू
2. हाथरस जिला न्यायालय में 89 रिक्तियां
हाथरस जिला न्यायालय में स्टेनोग्राफर, ग्रुप III और ग्रुप IV के पदों के लिए 89 अस्थायी रिक्तियां निकाली गई हैं। यह भर्ती एक वर्ष के लिए है और इसमें पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आवेदन का अवसर दिया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रशासनिक कार्यालय, जनपद न्यायालय, हाथरस में व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा।
पदों की संख्या: 89
किसके लिए: पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारी
कार्यकाल: एक वर्ष
आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्टूबर 2026, शाम 4 बजे तक
चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू, पूर्व सेवा रिकॉर्ड और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट की समीक्षा
3. संत कबीर नगर में मध्यस्थ के 4 पद
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर ने मध्यस्थ (Mediator) के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी और अनुभवी पेशेवरों को मौका दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट या संत कबीर नगर जिला न्यायालय की वेबसाइट से निर्धारित फॉर्म प्राप्त करना होगा।
पदों की संख्या: 4
अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2026
आवेदन का तरीका: ऑफलाइन
चयन प्रक्रिया: आवेदन की जांच और इंटरव्यू

0 comments:
Post a Comment