1,500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, FWD सुप्रीम हैवी का वजन 1,500 किलोग्राम से अधिक है और यह करीब 350 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकता है। इसकी अधिकतम गति 0.8 से 0.85 मैक बताई गई है। विमान को 1,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने और दो घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसका फ्लाइंग-विंग डिजाइन, अंदरूनी हथियार रखने की जगह और सैटेलाइट कम्युनिकेशन इसे पारंपरिक लड़ाकू विमानों से अलग बनाते हैं।
स्वार्म तकनीक से एक साथ काम करेंगे विमान
कंपनी की योजना के मुताबिक, AI आधारित कई मानवरहित विमान एक समूह में काम कर सकेंगे और आपस में जानकारी साझा कर सकेंगे। इस तरह की तकनीक का उद्देश्य सैन्य अभियानों में मानवीय जोखिम कम करना और एक साथ कई विमानों का इस्तेमाल करना है।
कंपनी ने यह भी बताया कि इसके हल्के मॉडल ‘FWD सुप्रीम लाइट’ के टैक्सी परीक्षण पूरे हो चुके हैं और इसकी पहली उड़ान 2026 के अंत से पहले होने का अनुमान है। अगर परियोजना तय योजना के अनुसार आगे बढ़ती है, तो यह भारत में स्वदेशी मानवरहित लड़ाकू विमान तकनीक के विकास की दिशा में अहम कदम हो सकता है।
0 comments:
Post a Comment