अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04638 प्रत्येक सोमवार शाम 7:40 बजे अमृतसर से रवाना होकर मंगलवार रात 8:45 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04637 मंगलवार रात 10:15 बजे छपरा से चलेगी और गुरुवार तड़के 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव गोरखपुर के बाद कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान और एकमा जैसे स्टेशनों पर होगा।
छेहरटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग
ट्रेन नंबर 04640 सोमवार सुबह 8:35 बजे छेहरटा से रवाना होगी। अमृतसर से यह सुबह 9:10 बजे चलकर मंगलवार दोपहर 1:10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04639 मंगलवार शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होकर बुधवार रात 9:30 बजे छेहरटा पहुंचेगी। रास्ते में यात्रियों को कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया और सगौली जैसे स्टेशनों की सुविधा मिलेगी।
दोनों ट्रेनों में होंगे आरक्षित कोच
इन स्पेशल ट्रेनों का रूट अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा। अमृतसर-छपरा ट्रेन में 22 कोच और छेहरटा-मुजफ्फरपुर ट्रेन में 18 कोच लगाए जाने की जानकारी दी गई है। दोनों ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित होंगी।
त्योहारी सीजन में इन ट्रेनों के संचालन से पंजाब में काम करने वाले बिहार के यात्रियों को घर लौटने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है। यात्रा से पहले यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से तारीख, समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment