घर बैठे गाय मंगाने की मिलेगी सुविधा
पहले पशुपालकों को अच्छी नस्ल की गाय खरीदने के लिए गुजरात, राजस्थान या दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। नई व्यवस्था में वे उत्तर प्रदेश के जिलों में लगने वाले पशु मेलों के माध्यम से व्यापारियों से संपर्क कर सकेंगे। खरीद से संबंधित रसीद और वाहन की जानकारी पशुपालन विभाग को देनी होगी, ताकि जरूरी रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज किया जा सके।
डेयरी यूनिट पर 11.80 लाख तक सब्सिडी
मिनी नंदिनी योजना के तहत 10 स्वदेशी गायों की डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए परियोजना लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित है। योजना के प्रावधानों के अनुसार, पात्र लाभार्थियों को लागत का 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 11.80 लाख रुपये तक अनुदान मिल सकता है। यह राशि दो चरणों में दी जाती है। पहली किस्त डेयरी शेड और बुनियादी ढांचा तैयार होने पर, जबकि दूसरी किस्त गायों की खरीद और बीमा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाती है।
आवेदन से पहले जान लें जरूरी शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालक के पास डेयरी शेड बनाने के लिए करीब 0.20 एकड़ जमीन और हरे चारे की व्यवस्था होनी चाहिए। निर्धारित शर्तों के अनुसार, जमीन पांच साल की लीज पर भी स्वीकार की जा सकती है। इस बदलाव से पशुपालकों के लिए स्वदेशी नस्ल की गायें खरीदना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है।
0 comments:
Post a Comment