यूपी रेरा की 216वीं बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। मंजूरी मिलने के बाद सभी परियोजनाओं का विकास निर्धारित नियमों और समयसीमा के अनुसार करना होगा।
लखनऊ में सबसे ज्यादा परियोजनाओं को मंजूरी
स्वीकृत परियोजनाओं के मामले में लखनऊ सबसे आगे रहा। यहां सात आवासीय परियोजनाओं में 471.24 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन परियोजनाओं के तहत कुल 599 आवासीय इकाइयां विकसित करने की योजना है। वाराणसी में दो परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें एक आवासीय और दूसरी मिश्रित श्रेणी की परियोजना शामिल है। दोनों में कुल 166.73 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 330 इकाइयों का विकास किया जाएगा।
इन जिलों में भी बनेंगे घर और व्यावसायिक इकाइयां
यूपी रेरा की मंजूरी के तहत अन्य जिलों में भी अलग-अलग तरह की परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।
बाराबंकी: 12.68 करोड़ रुपये के निवेश से 92 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।
मथुरा: 252.80 करोड़ रुपये के निवेश से 310 आवासीय इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है।
मुरादाबाद: 42.34 करोड़ रुपये की मिश्रित परियोजना में चार इकाइयां विकसित होंगी।
आगरा: 135 करोड़ रुपये के निवेश से 29 व्यावसायिक इकाइयां बनाई जाएंगी।
मेरठ: 26.44 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना में 63 इकाइयां विकसित होंगी।
बुलंदशहर: 119.34 करोड़ रुपये की मिश्रित परियोजना के तहत 122 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment