32 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में Technician (Skilled) के 11 पद और Technician (Semi Skilled) के 21 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कानपुर, नई दिल्ली और शाहजहांपुर जैसे स्थानों पर की जा सकती है। पदों के अनुसार वेतनमान सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के तहत निर्धारित किया गया है।
आवेदन की तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन साधारण डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से करना होगा।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के कानपुर में होगा। चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी।
कहां से मिलेगी जानकारी?
10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लें।
0 comments:
Post a Comment