साप्ताहिक लव राशिफल: 10 सितंबर से 16 सितंबर 2019 तक

शास्त्रों की बात करें तो हर सप्ताह ग्रहों के चाल के अनुसार लव लाइफ में परिवर्तन आता रहता हैं। यह परिवर्तन कुछ राशियों के लोगों के लिए शुभ तो कुछ राशि के लोगों के लिए अशुभ होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक लव राशिफल के बारे में की इस सप्ताह 10 सितंबर से 16 सितंबर 2019 तक किन राशियों का लव लाइफ कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण इस सप्ताह 10 सितंबर से 16 सितंबर 2019 का समय मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। इनके लव लाइफ में उतार चढ़ाव आ सकता हैं। सप्ताह के शुरूआती समय में लव पार्टनर से तकरार हो सकता हैं। दिल की बात कहने या प्रेम प्रस्ताव देने के लिए सप्ताह का अंत समय बेहतर रहेगा। इस समय लव पार्टनर का साथ मिल सकता हैं। आप भगवान कृष्ण की आराधना करें। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण लव लाइफ को लेकर यह सप्ताह वृष, कन्या और मकर राशि के लिए शानदार रहने वाला हैं। सप्ताह के शुरूआती दिन को छोड़ दिया जाए तो इन्हे प्यार ही प्यार मिल सकता हैं। ये लोग अपने लव पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पल बिता सकते हैं 10 सितंबर से 16 सितंबर तक चन्द्रमा की स्थिति अच्छी रहेगी। जिससे इन्हे प्यार में सफलता मिल सकती हैं। भगवान कृष्ण की कृपा इनके लव लाइफ पर बनी रहेगी। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 10 सितंबर से 16 सितंबर तक मिथुन, तुला और कुंभ राशि प्रेम योग में रहेगी। जिससे इन्हे प्यार में सफलता मिल सकता हैं। इस राशि के जातक प्रेम की दुनिया बसा सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को वैवाहिक प्रस्ताव देना चाहते हैं या दिल की बात कहना चाहते हैं। तो सप्ताह का मध्य समय सबसे बेहतर रहेगा। आप लव लाइफ का आनंद ले सकते हैं। भगवान कृष्ण की कृपा भी बनी रहेगी। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण यह सप्ताह कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लव लाइफ के लिए अनुकूल रहेगा। इससे इनके प्रेम जीवन में सुख और शांति आ सकती हैं और मनचाहा प्यार मिल सकता हैं। 10 सितंबर से 16 सितंबर 2019 तक इनकी कुंडली में चंद्र योग का निर्माण होगा। जिससे इन्हे प्यार में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। प्रेम विवाह करने की चाहत पूरी हो सकती हैं। इनके लिए भगवान कृष्ण की आराधना करना उत्तम रहेगा।

0 comments:

Post a Comment