डेस्क: आज के वर्तमान समय में दिन प्रतिदिन मच्छरों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं। जो धीरे धीरे कई बीमारियों का कारण बन रहा हैं। इससे इंसान की सेहत भी ख़राब हो रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे को अपना कर आप 10 मिनट में घर के सारे मच्छर को भगा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आयुर्वेदिक नुस्खा:
अगर आप अपने घर के मच्छर को 10 मिनट में भगाना चाहते हैं तो आप कपूर लौंग के साथ देसी घी का इस्तेमाल करें इससे आपके घर के सारे मच्छर भाग जायेंगे। साथ ही साथ आपके घर का वातावरण भी फ्रेस रहेगा। साथ ही साथ आपके घरों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी और प्रदूषण का लेवल भी कम जायेगा। इससे आप शुद्ध हवा भी ले सकेंगे।
इस्तेमाल करने के तरीके:
आप सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन लें। उस बर्तन में कपूर और लौंग को तोड़ कर रख दें और उसमे थोड़ा सा देसी घी डाल कर उसे अपने घर में जलाएं। इससे आपके घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे। क्यों की कपूर और घी के मिश्रण से निकलने वाला धुवा मच्छर के श्वसन क्रिया को प्रभावित करता हैं। इससे मच्छर को श्वास लेने में परेशानी होने लगती हैं। इससे घर के सारे मच्छर 10 मिनट के अंदर भाग जाते हैं।
इतना ही नहीं कपूर का धुवा एक एंटीऑक्सीडेंट का भी काम करता हैं। इससे घरों में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ जाता हैं। जिससे घरों में शुद्ध हवा बनी रहती हैं। जो सेहत के लिए भी लाभकारी साबित होती हैं। इसलिए आप इस आयुर्वेदिक नुस्खे को प्रतिदिन शाम के समय अपने घरों में आजमा सकते हैं। इससे घर का महौल भी शांत और फ्रेश रहेगा।

0 comments:
Post a Comment