साइंस डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी देश स्पेस हथियार बनाने की ओर बढ़ रहें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के सबसे खतरनाक स्पेस हथियार के बारे में की इस दुनिया में किस देश के पास सबसे खतरनाक स्पेस हथियार है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
हथियारबंद सैटेलाइट :
धरती के इर्द-गिर्द वैसे तो कई सैटेलाइट घूम रही है जो लोगों के सुबिधा के लिए हैं। ये सैटेलाइट सिर्फ जानकारियां जमा करने के लिए मौजूद हैं। लेकिन 1950 के दौर से अमेरिका का एक मशहूर प्रोजेक्ट है जो हमलावर सैटेलाइट पर काम कर रहा है। हालांकि अभी तक ऐसी सैटेलाइट नहीं बन पाई है।
मिसाइल :
दरअसल मिसाइल स्पेस के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है। आज के वर्तमान समय में बहुत से देश के पास ऐसी मिसाइल मौजूद हैं जिससे स्पेस में घूम रहे सैटेलाइट को मार गिरा सकता हैं। अभी ऐसा मिसाइल अमेरिका, चीन, रूस और भारत के पास हैं।
MAHEM:
यह एक ऐसी डिवाइस है, जो पिघली हुईं धातुओं का विस्फोट करती है। जो बचने का कोई मौका नहीं देती है। इस हथियार की कल्पना लेखक अर्थर सी क्लार्क की फिक्शनल किताब अर्थलाइट में साल 1955 में किया गया था। DARPA इस विचार को हकीकत बनाने में जुटा है। अगर ये सच हुआ तो बेहद खतरनाक होगा।
प्रोजेक्ट THEL:
नॉर्थरोप ग्रुम्मन के मुताबिक THEL प्रोजेक्ट अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शुरू किया था। इस एक दशक में इसने 46 मोर्टार राउंड, रॉकेट और आर्टिलरी को नष्ट कर दिया था। अभी फिलहाल ये कार्यक्रम एक्टिव नहीं है। लेकिन ये टेक्नोलॉजी को दोबारा अमेरिकी सेना के लिए तैयार किया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment