हल्के में ना लें पीरियड्स की ये 5 प्रॉब्लम्स, महिलाएं रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो पीरियड्स संबंधित परेशानियों से ग्रसित हैं। इन परेशानियों के बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सकें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की हल्के में ना लें पीरियड्स की ये 5 प्रॉब्लम्स। 
हैवी ब्लीडिंग :
पीरियड्स के समय हैवी ब्लीडिंग के कारण महिलाओं को काफी कमजोरी महसूस होने लगती हैं। कई बार स्थिति इतनी बुरी हो जाती है कि महिला को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। इसके लिए 1 चम्मच दालचीनी को गर्म पानी और शहद मिलाकर पिएं। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से आपको काफी राहत महसूस होगी। 
पीरियड्स में तेज दर्द :
पीरियड्स के दौरान अगर किसी महिला को तेज दर्द होता हैं तो इसे हल्के में ना लें। इससे  बचने में लिए गुनगुने पानी से नहाएं इससे आराम मिलेगा। साथ ही अदरक या शहद डालकर चाय पीने से दर्द में आराम मिलता है। और यह शरीर में पानी बनाए रखकर खून की कमी से लड़ने में भी मदद करता है। 

पीरियड्स में रक्त के थक्के बनना :
पीरियड्स में अगर आपको रक्त के थक्के आते हैं तो घबराएं ना लेकिन अगर ऐसा लगातार होता है तो एक बार डाक्टरी जांच जरूर करवा लें। 

पीरियड्स में ब्लोटिंग :
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लोटिंग यानि सूजन की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। ब्‍लोटिंग के लिए आमतौर पर हार्मोंस जिम्‍मेदार होते हैं। इसके लिए सिंहपर्णी की चाय पीएं। यह गैस को कम करके ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिलाती है। साथ ही पोटेशियम से भरपूर फूड्स खाएं और भरपूर पानी पीएं। 

कम ब्लीडिंग :
अगर पीरियड्स में स्त्राव ना के बराबर होता है तो ये भी अच्छी बात नहीं हैं। इससे बचने के लिए रोजाना 200 ग्राम पपीते का सेवन करें। यह शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है जिससे मासिक धर्म खुल कर आना शुरू हो जाता है। डाइट में हैल्दी चीजें खाएं।

0 comments:

Post a Comment