हेल्थ डेस्क: अनार इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। अगर आप प्रतिदिन इसका सेवन करते हैं तो इससे कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां अनार खाने से दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
एनीमिया की बीमारी :
फॉलिक एसिड और आयरन से भरपूर होने के कारण इसका सेवन एनीमिया के खतरे को भी कम करता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड का निर्माण होता हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं।
तनाव व डिप्रेशन की बीमारी :
तनाव और डिप्रेशन से बचे रहना चाहते हैं तो रोजाना अनार का सेवन भी करें। इससे दिमाग में स्ट्रेस पैदा करने वाले हार्मोन्स रिलीज नहीं होते हैं जिससे तनाव से बचे रहते हैं। इतना ही नहीं इससे आप अल्जाइमर व अन्य मानसिक बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसलिए आप प्रतिदिन अनार का सेवन करें। ये हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी हैं।
इम्यून सिस्टम मजबूत :
अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे आप बैक्टीरियल व वायरल बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ाता है। जिससे इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं।
यूटीआई की बिमारी :
अनार खाने से यूटीआई बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। क्यों की अनार में एंटीआक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो यूटीआई इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इससे उन हार्मोन्स का स्तर भी बैलेंस रहता है जोकि यूटीआई का कारण बनते हैं। इसलिए सभी महिलाओं को प्रतिदिन अनार का सेवन करना चाहिए।
ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी :
अनार का सेवन ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को रोकने का काम करता हैं। क्यों की अनार में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं तो हार्मोन को एस्ट्रोजन हार्मोन में बदल देते हैं। इससे ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों दूर रहती है। अगर आप भी कैंसर से बचे रहना चाहते हैं तो रोजाना 1 कटोरी अनार जरूर खाएं।

0 comments:
Post a Comment