भुट्टा खाने से दूर होती है ये 5 बीमारियां, जानिए

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो भुट्टा इंसान के सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। हर व्यक्ति को इसका सेवन करनी चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां भुट्टा खाने से दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
एनिमिया: 
भुट्टा में विटामिन बी 12, आयरन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता हैं। जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को पूरी होता है। ऐसे में अगर आपको भी एनिमिया की शिकायत है तो डाइट में कार्न को जरूर शामिल करें। इससे आपकी ये समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी। 

आंख संबंधित बीमारी:
अगर किसी व्यक्ति को आँख संबंधित बीमारी हैं तो उसे भुट्टा का सेवन करना चाहिए। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता हैं। इसमें काफी मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों की हर समस्या को दूर करता है।

कैंसर से बचाव :
दरअसल भुट्टा में एंटीऑक्सीडैंट और फ्लेवेनॉइड गुण होते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करते हैं। भुट्टे में मौजूद फेरूलिक एसिड ब्रैस्ट कैंसर होने से बचाता है।

एनर्जी बूस्टर :
भुट्टा शरीर को दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा देती है। भुट्टा में जटिल कार्ब्स  होते हैं जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके लिए आप भुट्टे को को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। 

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल :
भुट्टा में विटामिन सी, कैरोटेनॉइड और फाइबर होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम करके रक्त कोशिकाओं को साफ करता है और ह्रदय को सही तरह से काम करने में मदद करता है। साथ ही यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखता है। इसलिए आप भुट्टा का सेवन जरूर करें। 

0 comments:

Post a Comment