सुबह खाएं ये 5 चीजें शरीर में नहीं आएगी कमजोरी और थकान

हेल्थ डेस्क: सुबह का नाश्ता इंसान के लिए सबसे जरुरी होता हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं। साथ ही साथ शरीर की थकान और कमजोरी भी दूर रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन  चीजों के सेवन से आपके शरीर में कमजोरी और थकान नहीं आएगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
काले चने :
फाइबर और प्रोटीन की मात्रा से भरपूर काले चने सुबह उठकर खाने से सेहत को बहुत फायदा करते हैं। हफ्ते में 3 से 4 बार रोज रात को एक मुट्ठी चनों को पानी में भिगोकर रख दे। सुबह उठकर गुड़ या फिर यूं ही इनका सेवन करें। इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही साथ कमजोरी और थकान से भी छुटकारा मिल जायेगा। 

खड़े मूंग :
सुबह के समय अगर आप मूंग खाते हैं तो इससे आपके शरीर में कमजोरी और थकान समस्या नहीं होती हैं। मूंग में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-B भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कब्ज की प्रॉब्लम से परेशान लोगों के लिए सुबह उठकर मूंग खाना काफी फायदेमंद रहता है। हाई बी.पी. के मरीजों के लिए भी इनका सेवन बहुत फायदेमंद रहता है। 

किशमिश :
आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है। आप चाहें तो किशमिश का पानी भी पी सकती हैं। इससे आपके शरीर में कमजोरी और थकान नहीं होगी। 

बादाम :
कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से भीगे हुए बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है साथ ही यह आपकी सोचने-समझने की शक्ति को स्ट्रांग बनाते हैं। अगर आप सुबह के समय बादाम का सेवन करते हैं तो इससे  शरीर में कमजोरी और थकान नहीं होगी। 

मुनक्का :
बाजार में आपको मुनक्का मेवे के रुप में मिल जाएगा। इसमें मौजूद मैग्नेशियम, पोटाशियम और आयरन की वजह से इसका सेवन बहुत फायदेमंद रहता है। 6 से 8 मुनक्के के दाने रात का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इनका सेवन करें। इससे शरीर में कमजोरी और थकान नहीं होगी और आपका शरीर सेहतमंद रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment