ये 5 चीजें पर्स में रखेंगे तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी लोग चाहते हैं की उनके जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। लेकिन ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण लोगों के जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं  होती हैं। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों को आप अपने पर्स में रखते हैं तो इससे आपके जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
1 . पीपल का पत्ता: हिन्दू धर्म में पीपल को पूजनीय माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है की पर्स में हमेशा पीपल का पत्ता रखना चाहिए। क्यों की पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करने के बाद शुभ मुहूर्त में इसे पर्स में नोटों के साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से पर्स हमेशा धन से भरा रहेगा जरूरत के समय कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होगी। 

2 . लाल रंग का कागज: अगर आप चाहते हैं की आपके जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो इसके लिए एक लाल कागज चाहिए। कागज में अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांध लें और पर्स में रख लें। ऐसा करने से जरूर आपकी इच्छा पूरी होगी। 

3 . चावल : शास्त्रों में अनाज और धन दोनों एक समान कहे गए हैं। अगर पर्स में चुटकी भर चावल अपने पर्स में रखते हैं तो यह अनचाहे खर्च को कम करता है। साथ ही साथ इससे जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। 

4 . चांदी का सिक्का: यदि आपके पास पर्स में कोई चांदी का सिक्का रखते हैं तो इससे भी धन लाभ होता है। साथ ही साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। लेकिन ध्यान रहे की सोने या चांदी के सिक्के को पर्स में रखने से पहले इसे घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। 

5 . माता लक्ष्मी की तस्वीर: माता लक्ष्मी की वहीं पिक्चर अपने पर्स में रखें जिसमे वह बैठी हुई मुद्रा में हों इससे आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। साथ ही साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment