टमाटर के सेवन से दूर होती है ये 5 बीमारियां, एक बार जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: टमाटर इंसान के सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद रखते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां टमाटर के सेवन करने से दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की टमाटर के सेवन से दूर होती है ये 5 बीमारियां। 
कैंसर की बीमारी :
दरअसल टमाटर में टमाटर के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी की मात्रा अधिक होती हैं जो प्राकृतिक रूप से कैंसर से लड़ता है। प्रोस्टेट, गर्भाशय ग्रीवा, मुंह, ग्रसनी, गला, भोजन-नलिका, पेट, मलाशय, गुदा संबंधी, प्रोस्टेट और डिम्बग्रंथि के कैंसर सहित कई तरह के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इससे इंसान की सेहत भी अच्छी रहती हैं। 

ब्लड शुगर :
टमाटर क्रोमियम का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर संतुलित रहता हैं तथा इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं। 

गठिया या पीठ दर्द :
टमाटर गठिया या पीठ दर्द को कम कर सकता है। क्यों की टमाटर में उच्च बायोफ्लेवोनाइड और कैरोटीन होता है जो प्रज्वलनरोधी कारक के रूप में जाना जाता है। इससे शरीर में एनर्जी आती हैं और गठिया या पीठ दर्द धीरे धीरे कम हो जाता हैं। 

रतौंधी की बीमारी :
टमाटर में विटामिन ए अधिक मात्रा में होता हैं जो रतौंधी को रोकने में मदद कर सकता है। हाल के शोध से पता चला है कि टमाटर के सेवन से अपरिवर्तनीय आंख की स्थिति को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे आंख की रोशनी अच्छी रहती हैं। 

ऑस्टियोपोरोसिस  की बीमारी :
टमाटर हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारियां दूर हो जाती हैं। टमाटर में विटामिन के और कैल्शियम दोनों ही हड्डियों को मजबूत बनाने और मरम्मत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। लाइकोपीन भी हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक होता हैं।

0 comments:

Post a Comment