भारत के ये द्वीप जहां पहुंचकर होगा जन्नत जैसा एहसास, एक बार जरूर घूमे

डेस्क: अगर आप भारत में खूबसूरत द्वीप घूमना चाहते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे द्वीप के बारे में बताएंगे जिस द्वीप पर घूमने से आपको जन्नत का एहसास हो सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की भारत के ये द्वीप जहां पहुंचकर होगा जन्नत जैसा एहसास। 
नेत्रानी द्वीप: 
कर्नाटक तट से थोड़ी ही दूर स्थित इस द्वीप के आस पास के पानी में व्हेल, शार्क, कछुए, कोबिया, स्टिंग रे, स्टोनफिश जैसे जलीय जीव पाए जाते हैं। साथ ही, स्कूबा डाईविंग करने के लिए आपको लक्षद्वीप जाने की कोई जरूरत नहीं है। इस द्वीप पर जाने के बाद आपको जन्नत का एहसास हो सकता हैं। 

माजुली द्वीप:
अगर आपको सुंदर दृश्य देखना है और मनोरम सूर्यास्त का अनुभव करना हैं तो असम में ब्रह्मपुत्र और खेरकुटिया नदियों के बीच बने दुनिया की सबसे बड़े नदी में स्थित माजुली द्वीप पर पहुंच जाइए। यह द्वीप भारत के खूबसूरत दीपों में से एक हैं। यहां आपको जन्नत का एहसास हो सकता हैं। 

खंदेरी और उंदेरी द्वीप:
यह दिन भी भारत के खूबसूरत द्वीप में से एक हैं आप इस द्वीप पर आ कर यहां के खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको जन्नत का एहसास हो सकता हैं। 

हैवलॉक द्वीप:
अंडमान से थोड़ा आगे जाएंगे तो सफेद रेत से सजी इस जन्नत का नजारा देखने को मिलेगा। पोर्ट ब्लेयर से 39 किमी दूर स्थित पानी पर तैरती मूंगे की चट्टानों पर बने इस खूबसूरत द्वीप तक नाव से पहुंचा जा सकता है और द्वीप की तटरेखा के अंदर एक खूबसूरत जंगल भी है। यहां की खूबसूरती आपको दीवाना बना सकती हैं।  

0 comments:

Post a Comment