आज के वर्तमान समय में बहुत सी गर्भवती महिलाएं ऐसी है जिन्हे लो ब्लड प्रेशर का खतरा होता हैं। इसका सीधा असर गर्भ में विकसित हो रहे शिशु पर पड़ता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जिस काम को करके महिलाएं लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .गर्भावस्था में लो ब्लड प्रेशर की समस्या शरीर में ब्लड की कमी होने से होता हैं। ब्लड की कमी होने के कारण शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिससे महिलाएं लो ब्लड प्रेशर की शिकार हो जाती हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए तथा आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .गर्भावस्था के दौरान अगर किसी महिला को लो ब्लड प्रेशर का खतरा होता हैं तो महिलाएं इसे नजरअंदाज ना करें। इससे शिशु के विकास में बाधा उत्पन हो सकती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीकों से होगा तथा लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।
3 .लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को रोजाना सुबह की डाइट में अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। साथ ही साथ हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इससे लो ब्लड प्रेशर का खतरा कम जायेगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। महिलाओं को इन बातों का सदैव ध्यान रखना चाहिए ताकि उन्हें भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
4 .अगर किसी महिला के शरीर में लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं तो उसे सुबह के समय भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही साथ ग्रीन टी लेनी चाहिए। ये लो ब्लड प्रेशर के खतरा को कम करने का काम करता हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं तथा महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं।

0 comments:
Post a Comment