हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके यूरिन के रंग में अचानक से बदलाव होता हैं। लोग इस बदलाव को लेकर थोड़े चिंतित और उदास रहते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से यूरिन के रंग में बदलाव होता हैं। इसके बारे में सभी महिला और पुरुष को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सके। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .जब किसी व्यक्ति के शरीर में किडनी ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं तब वो यूरिन को फिल्टर नहीं कर पाता हैं। इस दौरान यूरिन में प्रोटीन का लेवल बढ़ जाता हैं। जिसके कारण यूरिन के रंग में बदलाव देखने को मिलता हैं। इस बदलाव को आप बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। क्यों की ये बदलाव कभी कभी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।
2 .जब किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं तब किडनी के कार्य प्रणाली पर बहुत ज्यादा दवाब पड़ता हैं। इससे यूरिन के रंग में बदलाव होने लगता हैं। इससे यूरिन के दौरान कभी कभी जलन और दर्द का भी सामना करना पड़ता हैं। अगर किसी व्यक्ति के यूरिन में ऐसा बदलाव हो रहा हैं तो उसे भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए तथा अपने फिटनेस पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सकें।
3 .जब कोई महिला गर्भवती हो जाती हैं तब उनके शरीर में प्रेग्नेंसी हार्मोन्स का निर्माण होने लगता हैं। इस हार्मोन्स के निर्माण होने से सबसे ज्यादा असर किडनी पर पड़ता हैं। इससे किडनी यूरिन को ठीक तरीकों से फिल्टर नहीं कर पाता हैं। जिससे यूरिन के रंग में बदलाव देखने को मिलता हैं। यह एक नॉर्मल समस्या हैं जो लगभग सभी गर्भवती महिला के साथ होता हैं। इससे महिलाओं को ज्यादा चिंतित नहीं होनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment