हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी महिलाओं के मन में ये सवाल बना रहता हैं की प्रेग्नेंसी के लिए सही उम्र कौन सी हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उस उम्र के बारे में जो उम्र प्रेग्नेंसी के लिए सबसे सही उम्र होता हैं। इस उम्र में माँ बनने में महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होती हैं और महिलाएं खुद को सेहतमंद महसूस करती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार 25 से लेकर 30 साल की उम्र को प्रेग्नेंसी के लिए बेस्ट पीरियड माना जाता है। इस ऐज ग्रुप की महिलाओं में प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं के सामना करने की आशंका काफी कम होती है। इस उम्र में महिला के शरीर में सबसे ज्यादा स्वस्थ अंडे होते हैं। जिससे कंसीव करने का सक्सेस रेट ज्यादा होता है। साथ ही साथ महिलाओं को गर्भवती होने में कोई परेशानी नहीं होती हैं।
30 के ऐज ग्रुप में एंटर करते हुए महिला के शरीर में मौजूद अंडों की संख्या कम होने लगती है। महिला के शरीर में करीब 10 लाख अंडे होते हैं, जो प्यूबर्टी तक आते हुए 3 लाख ही रह जाते हैं। इनमें से 300 से 400 ही ऐसे होते हैं जो प्रेग्नेंसी में सफल हो सके। 37 की उम्र तक सिर्फ 27,000 अंडे ही रह जाते हैं ऐसे में कंसीव करने का प्रतिशत बहुत कम रह जाता है। इस समय महिलाओं को गर्भवती होने में परेशानी आने लगती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।
एक स्टडी के अनुसार 40-49 ऐज ग्रुप में यदि महिला तीन महीने तक कंसीव करने का प्रयास करे तो उसका सक्सेस रेट सिर्फ 7 प्रतिशत ही होता है। यदि वह प्रेगनेंट हो भी जाती है तो उसके और बच्चे के कई तरह के हेल्थ रिस्क में पड़ने की आशंका होती है। इन खतरों में गर्भपात, समय से पहले डिलिवरी, बच्चे का कम वजन, बच्चे में जन्म से ही कई बीमारियां होने के चांस होने हैं। इस उम्र में कंसीव करने वाली महिलाओं में बीपी व शुगर की समस्या आम होती है जो मिसकैरेज के खतरे को दोगुना बढ़ा देता है। महिलाओं को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment