ज्‍यादा पपीता खाने से हो सकती है ये परेशानी, एक बार जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: पपीता खाना हेल्थ के लिए अच्छा होता हैं इससे कई सारी बीमारियां दूर होती हैं और इंसान के शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। लेकिन अगर आप जरुरत से ज्यादा पपीता का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। साथ ही साथ आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन परेशानी के बारे में जो परेशानी ज्यादा पपीता खाने से हो सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कम हो सकता है ब्‍लड शुगर :
अगर आप ज्यादा पपीता का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर का ब्‍लड शुगर कम हो सकता हैं। जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक साबित होता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं तो पपीता खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा सर्वोत्तम रहेगा। 

श्वसन विकार :
अगर आप ज्यादा मात्रा में पपीता का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में श्वसन विकार की समस्या उत्पन हो सकती हैं। क्यों की पपीता में मौजूद एंजाइम पपेन को संभावित एलर्जी भी कहा जाता है। अत्यधिक मात्रा में पपीते का सेवन अस्थमा, कंजेशन और जोर जोर से सांस लेना जैसी विभिन्न श्वसन संबंधी विकार पैदा कर सकता है। 

एजर्ली :
दरअसल पपीते में  पपेन मौजूद होता हैं जिससे एलर्जी होने की संभावना होती है। अगर आप पपीते का सेवन ज्यादा करते हैं तो रिएक्‍शन के तौर पर सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते और खुजली जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। 

गर्भावस्था में भूर्ण को नुकसान :
पपीते में लेटेक्स की हाई मात्रा होती है जो गर्भाशय सिकुड़न का कारण बन सकती है। इसके ज्यादा सेवन से भूर्ण को नुकसान पहुंचता हैं। पपीते में मौजूद पपेन शरीर की उस झिल्ली को भी नुकसान पहुंचा सकता है जो भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक है। 

0 comments:

Post a Comment