हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो दांतों से संबंधित समस्या से परेशान रहते हैं। इससे मुंह में सूजन आ जाती हैं और खाना खाने में भी परेशानी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे को आजमा कर दांतों से जुड़ी हर समस्या का हल कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अगर आपके दांतों में झनझनाहट रहती हैं तो आप 2-3 लहसुन की कलियों को छील कर पीस लें और फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिला कर पेस्ट बना लें। इसे दांतों पर लगाएं और फिर थोड़ी देर बाद नमक पानी से कुल्ला कर लें। इस हफ्ते में दिन में 2 से 3 बार करें। आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।
2 .अगर आपके दांत में दर्द की समस्या होती हैं तो आप एक चुटकी हिंग का पाउडर और 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर रूई की मदद से लगाएं और छोड़ दें। जब भी दांत में दर्द हो, इसका इस्तेमाल करें। आपकी ये समस्या समाप्त हो जाएगी।
3 .अगर आपके मसूड़ों से खून आता हैं तो ये विटामिन सी की कमी से होता है। इसलिए विटामिन सी युक्त चीजें खाएं। रुई में थोड़ा-सा लौंग का तेल लेकर इसे मसूड़ों और दांतों पर अच्छे से लगा लें। 10 मिनट बाद कुल्ला कर लें। इससे काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा 2 लौंग रोज चबाने से दांतों से खून निकलना बंद हो जाता है।
4 .अगर आपके दांतों में कीड़े के वजह से असहनीय दर्द होता हैं तो आप फिटकरी के इस्तेमाल से भी इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए फिटकरी पाउडर में सेंधा नमक मिलाकर ब्रश करें। आप प्रभावित जगह पर लौंग का चूर्ण या तेल लगा सकते हैं। इससे आपकी समस्या तुरंत ठीक हो जाएगी।
5 .अगर आपके दांत पीले हो गए हैं तो इसके लिए आप नींबू के रस में नमक मिलाकर दातों पर हलके से ब्रश की मसाज दें। आप स्ट्रॉबरी के पेस्ट से दांतों की मसाज कर सकते हैं। दांत चमक उठेंगे साथ ही साथ मजबूती आएगी।

0 comments:
Post a Comment