हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं। यह समय इंसान के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। इस समस्या के कारण इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं। महिलाओं को माँ बनने में भी दिक्कत आने लगती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों का परहेज करके आप थायराइड को कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
इन चीजों से करें परहेज :
मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार अगर आप थायराइड से जूझ रहे हैं तो आप बंदगोभी, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, पत्तागोभी, ब्रोकली, मूली, चुकंदर, शकरकंदी, सोया प्रॉडक्ट्स, मूंगफली, कॉफी, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन न करें। साथ ही रेड मीट, सोयाबीन, पैकेज्ड फूड, बेक्ररी आइट्म जैसे केक, पेस्ट्री, स्वीट पोटैटो, जंकफूड, बाजरा आदि से भी परहेज करें। क्यों की इसके सेवन से आपके शरीर में थायराइड की बीमारी और बढ़ सकती हैं। जिससे आपका शरीर और भी अस्वस्थ हो सकता हैं। इसलिए अगर आप थायराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
इन चीजों का करें सेवन :
अगर आप थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं और आप थायराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप अपने डाइट में अधिक से अधिक सेब, नारियल तेल, दही, बीन्स, पालक, कद्दू के बीज, अखरोट, बादाम, जैतून का तेल, लहसुन, सीफूड्स, सी-सॉल्ट, काजू, तिल के बीज, लहसुन, प्याज, टमाटर और सनफ्लॉवर आधिक खाएं। इससे आपका शरीर भी और थायराइड भी कंट्रोल रहेगा। साथ ही साथ धीरे धीरे थायराइड की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा।

0 comments:
Post a Comment