हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो हाई बीपी की समस्या इंसान के लिए खतरनाक होता हैं। इससे इंसान के शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीज के बारे में जिस चीज के सेवन करके आप हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
दही :
एक स्टडी के अनुसार जो लोग रोजाना दही खाते हैं उनमें हाई बीपी की समस्या का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वहीं जो पहले से हायपरटेंशन के मरीज हैं वे अगर दही खाएं तो उन्हें बीपी नॉर्मल करने में मदद मिलती है। इससे बीपी कंट्रोल में रहता हैं।
करी पत्ता :
करी पत्ता न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है बल्कि यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। एक बर्तन में एक कप पानी लें और उसमें चार-पांच करी पत्ते डालें। एक उबाल आने के बाद इसे ठंडा होने दें और छानकर पिएं। इससे आपके शरीर का बीपी कंट्रोल में रहेगा।
प्याज और शहद :
हाई बीपी को कंट्रोल करने में प्याज और शहद भी लाभकारी साबित होता हैं। एक मीडियम साइज की प्याज लें और इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें और फिर छानते हुए इसका रस अलग कर लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इस मिक्स को पिएं। इससे हाई बीपी की समस्या समाप्त हो जायेगा।
ब्लू बेरीज :
ब्लू बेरी में फ्लेवोनोइड्स की मात्रा ज्यादा होती है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हुए हाई बीपी से हो सकने वाली परेशानियों को दूर रखता है। इससे इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं।
चुकंदर :
चुकंदर में नाइट्रिक ऐसिड होता है जो ब्लड वेसल्स को ओपन करने और प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड फ्लो को भी सही बनाए रखने में मदद करता है। जिससे बीपी बिगड़ता नहीं है और कंट्रोल में रहती हैं।

0 comments:
Post a Comment