सूत्रों के अनुसार, 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है। इस बार फिटमेंट फैक्टर को 2.86 गुना तक बढ़ाने की सिफारिश की जा सकती है। इसका सीधा असर लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर पड़ेगा।
क्यों अहम है यह वेतन वृद्धि?
यह वेतन संशोधन सिर्फ कर्मचारियों की जेब भारी नहीं करेगा, बल्कि उनकी आर्थिक सुरक्षा और जीवनस्तर को भी बेहतर बनाएगा। साथ ही, सरकारी सेवा में प्रेरणा और प्रतिबद्धता को बढ़ाने में भी यह वृद्धि अहम भूमिका निभा सकती है।
सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से 8वें वेतन आयोग की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस दिशा में अंदरखाने तेजी से काम चल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इस पर विस्तृत प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।
लेवल 1 से 10 तक अनुमानित वेतन वृद्धि:
लेवल 1
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹18,000
अनुमानित नया वेतन: ₹51,480
लेवल 2
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹19,900
अनुमानित नया वेतन: ₹56,914
लेवल 3
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹21,700
अनुमानित नया वेतन: ₹62,062
लेवल 4
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹25,500
अनुमानित नया वेतन: ₹72,930
लेवल 5
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹29,200
अनुमानित नया वेतन: ₹83,512
लेवल 6
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹35,40
अनुमानित नया वेतन: ₹1,01,244
लेवल 7
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹44,900
अनुमानित नया वेतन: ₹1,28,414
लेवल 8
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹47,600
अनुमानित नया वेतन: ₹1,36,136
लेवल 9
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹53,100
अनुमानित नया वेतन: ₹1,51,866
लेवल 10
वर्तमान न्यूनतम वेतन: ₹56,100
अनुमानित नया वेतन: ₹1,60,446
0 comments:
Post a Comment