लखनऊ – उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 19,220 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने भर्ती की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
नोटिफिकेशन जल्द,
सूत्रों के अनुसार, भर्ती का विस्तृत विज्ञापन मई महीने के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है। बोर्ड परीक्षा कराने वाली एजेंसी के चयन और शासन से अनुमोदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी।
भर्ती के कुल पदों का विवरण
भर्ती बोर्ड द्वारा 27 मार्च 2025 को जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 19,220 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, जिनमें विभिन्न श्रेणियों को शामिल किया गया है:
पद का नाम: पदों की संख्या
आरक्षी पीएसी: 9837 पद।
नागरिक पुलिस: 3245 पद।
घुड़सवार पुलिस: 71 पद।
सशस्त्र पुलिस (PAC): 2444 पद।
विशेष सुरक्षा बल (SSF): 1341 पद।
महिला पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 2282 पद।
कब से शुरू होंगे आवेदन?
हालांकि आवेदन की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
युवाओं में बढ़ा उत्साह
इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह एक बड़ा मौका है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से पुलिस सेवा में शामिल होने का सपना देख रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment