1. सहजन (Drumstick): देसी ताकत का राजा
आयुर्वेद में इसे “शक्तिवर्धक औषधि” कहा गया है। सहजन में प्रचुर मात्रा में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह मांसपेशियों की मजबूती के साथ-साथ सेक्सुअल हेल्थ को भी सुधारता है। यह स्पर्म क्वालिटी में सुधार करता हैं और मांसपेशियों की ग्रोथ में सहायक होता हैं।
2. ब्रोकली: विदेशी नहीं, सेहत का साथी
ब्रोकली भले ही विदेशी सब्जी हो, लेकिन इसके फायदे देसी हैं। यह शरीर में एस्ट्रोजन को नियंत्रित करता है, जिससे पुरुषों में हार्मोनल बैलेंस सुधरता है। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल में सुधार करता हैं तथा प्रोटेस्टिक हेल्थ को बेहतर बनाता हैं।
3. गूलर (Wild Fig): छिपा हुआ रतन
गूलर को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन इसकी ताकत कम नहीं। इसमें पाए जाते हैं जिंक, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स, जो पुरुषों की फर्टिलिटी और पावर को बूस्ट करते हैं। आयुर्वेद में गूलर का उपयोग कई वीर्यवर्धक योगों में होता रहा है। इससे कामेच्छा में वृद्धि करता हैं, हार्मोन संतुलन रखता हैं और पाचन के लिए भी फायदेमंद होता हैं।
0 comments:
Post a Comment