कब्ज से राहत चाहिए? इसबगोल की भूसी है पक्का इलाज!

हेल्थ डेस्क। आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी, अनियमित खानपान और तनाव भरी दिनचर्या के चलते बड़ी संख्या में लोग कब्ज जैसी आम लेकिन तकलीफ़देह समस्या से जूझ रहे हैं। दवाइयों का सहारा लेने से पहले यदि आप प्राकृतिक विकल्प अपनाना चाहते हैं, तो इसबगोल की भूसी आपके लिए एक असरदार उपाय हो सकता है।

क्या है इसबगोल की भूसी?

इसबगोल प्लांट के बीजों के बाहरी खोल को भूसी कहा जाता है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक, बिना किसी रसायन के तैयार किया गया फाइबर है, जो पानी में भिगोने पर जेल जैसा रूप ले लेता है। यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं।

कब्ज में कैसे करता है काम?

इसबगोल में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों मौजूद होते हैं। ये आंतों में पानी सोखकर मल को मुलायम बनाते हैं, जिससे मल त्याग में आसानी होती है। यह न सिर्फ आंतों की सफाई में मदद करता है, बल्कि नियमित इस्तेमाल से पाचनतंत्र को भी संतुलित बनाए रखता है।

कितनी मात्रा और कैसे लें?

आमतौर पर वयस्कों के लिए 1-2 चम्मच इसबगोल की भूसी, एक गिलास गुनगुने पानी या दूध के साथ रात को सोने से पहले लेने की सलाह दी जाती है। इसे भोजन के बाद भी लिया जा सकता है, लेकिन अधिक पानी पीना ज़रूरी है, वरना यह उल्टा असर कर सकता है।

पाइल्स में भी फायदेमंद

इसबगोल सिर्फ कब्ज नहीं, बल्कि पाइल्स यानी बवासीर में भी राहत दिलाने वाला एक घरेलू उपाय है। मुलायम मल त्याग से पाइल्स के घावों में दर्द और खून आना कम होता है, जिससे मरीज को काफी आराम मिलता है।

0 comments:

Post a Comment