तेजस्वी यादव: फिर से शीर्ष पर
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। फरवरी 2025 से लेकर अब तक हुए सभी सर्वे में वह टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि उनकी लोकप्रियता में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला हैं। अगस्त में उनका समर्थन घटकर 31.3% रह गया था, लेकिन सितंबर में यह फिर बढ़कर 35.5% हो गया। इससे साफ है कि राजद के मतदाता आधार में स्थिरता है और युवा नेतृत्व की छवि अब भी लोगों को आकर्षित कर रही है।
प्रशांत किशोर: नये चेहरे में दिखी नयी उम्मीद
जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर, जो पहली बार सक्रिय रूप से सीएम पद की दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं, लगातार उभरते हुए नेता के रूप में सामने आए हैं। फरवरी में उनकी लोकप्रियता 14.9% थी, जो सितंबर तक बढ़कर 23.1% हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ बना ली है। यह संकेत है कि जनता अब पारंपरिक राजनीति से हटकर नए विकल्पों की ओर भी देख रही है।
नीतीश कुमार: अनुभव के बावजूद घटती पकड़
लंबे समय तक बिहार की राजनीति की धुरी रहे नीतीश कुमार की लोकप्रियता में गिरावट जारी है। अगस्त तक उनकी रेटिंग 14% तक गिर गई थी, हालांकि सितंबर में इसमें हल्का सुधार हुआ और यह 16% तक पहुंची। यह जरूर बताता है कि अनुभवी नेता होने के बावजूद, उनकी पकड़ अब पहले जैसी मजबूत नहीं रही।
चिराग पासवान और सम्राट चौधरी: सीमित असर
लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान भी सर्वे में शामिल हैं, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी चौथे नंबर पर है। उनकी लोकप्रियता कभी 3.7% तो कभी 10.6% के आसपास घूमती रही है। फिलहाल वह 9.5% पर बने हुए हैं। वहीं, भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सर्वे में उल्लेखनीय नहीं रहा, और उनकी लोकप्रियता में गिरावट साफ दिखती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment