1. रूस
रूस के पास लगभग 5,449 परमाणु हथियार हैं। यह संख्या इसे दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु भंडार रखने वाला देश बनाती है। रूस की परमाणु क्षमताओं में लंबी दूरी की मिसाइलें और आधुनिक डिलीवरी सिस्टम शामिल हैं।
2. संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका के पास लगभग 5,277 हथियार हैं। अमेरिका और रूस की तुलना में कुल संख्या में थोड़ा कम होने के बावजूद, दोनों देशों की वैश्विक शक्ति बराबरी की स्थिति में मानी जाती है।
3. चीन
चीन के पास लगभग 600 परमाणु हथियार हैं और यह तेजी से अपने भंडार का विस्तार कर रहा है। चीन की नीतियों और मिसाइल प्रौद्योगिकी में लगातार सुधार हो रहा है।
4. फ्रांस
फ्रांस के पास लगभग 290 हथियार हैं। फ्रांस अपनी सीमित संख्या के बावजूद अत्याधुनिक तकनीक और परमाणु रणनीतियों के लिए जाना जाता है।
5. यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम के पास लगभग 225 परमाणु हथियार हैं। ब्रिटेन का भंडार अपेक्षाकृत छोटा है, लेकिन यह अपने नाटो सहयोग के कारण रणनीतिक महत्व रखता है।
6. भारत
भारत के पास लगभग 180 परमाणु हथियार हैं। भारत न केवल हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है, बल्कि अपने मिसाइल और डिलीवरी सिस्टम को भी उन्नत कर रहा है।
7. पाकिस्तान
पाकिस्तान के पास लगभग 170 हथियार हैं। यह संख्या भारत के मुकाबले थोड़ा कम है। इसकी मिसाइल और डिलीवरी सिस्टम भी उन्नत नहीं हैं।
8. इज़राइल
इज़राइल माना जाता है कि उसके पास लगभग 90 परमाणु हथियार हैं। हालांकि इज़राइल सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार नहीं करता, लेकिन विशेषज्ञ इसके मजबूत परमाणु कार्यक्रम को मानते हैं।
9. उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया के पास लगभग 50 हथियार हैं। यह संख्या कम है, लेकिन देश की परमाणु मिसाइल तकनीक और क्षेत्रीय खतरे के कारण इसे गंभीर माना जाता है।

0 comments:
Post a Comment